Sunday, 10 May 2015

PMJJBY एवं PMSBY के सम्बन्ध में कुछ आवश्यक निर्देश

1.फार्म भरते समय पूरी पूरी सावधानी रखें फार्म में किसी प्रकार की कटिंग ओवर/ राइटिंग नहीं होनी चाहिए 
2. फार्म भरते समय यदि जन्म तिथि के सम्बन्ध में कोई CONFUSION हो तो उसे खाली छोड़ दें बाद में शाखा पर फार्म जमा करते समय शाखा प्रबंधक के निर्देशानुसार जन्म तिथि का कालम भरें 
3. प्रधान मन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना के फार्म में जन्म तिथि व् पते के कालम में आवेदक की ही जन्म तिथि व् पता भरा जाना है, नामिनी / अभिभावक का नहीं
4. प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फार्म में एजेंसी/ बी सी कोड में अपना नाम व् एजेंट कोड नंबर लिखें किन्तु उसके नीचे बचत बैंक खाता न. के खाने में आवेदक का बचत खाता संख्या लिखें 
5. अपने द्वारा एकत्र किये जाने वाले सभी फार्म में अपना नाम व् एजेंट कोड न. भरने के बाद ही शाखा में जमा करें शाखा में फार्म जमा करने के पूर्व सभी फार्म का रिकॉर्ड/ सूची 2 प्रतियों में तैयार करें  एक सूची फर्म्स  के साथ शाखा प्रबंधक को  उपलब्ध करा दें  व् एक प्रति शाखा प्रबंधक / अधिकारी को RECEIVE करा कर अपने पास भी रखें 
प्रबंधक, वित्तीय समावेशन विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, गोंडा