Monday, 30 May 2016

Micro ATM मशीन से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सूचना !

M/s Smart Chip द्वारा सप्लाई की गयी Micro ATM के सम्बन्ध में निम्न प्रकार अवगत हों ~
1. Micro ATM मशीन से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सबसे पहले टोल फ्री नंबर 1800-419-0328 पर संपर्क करें | यदि इस नंबर पर बात न हो पाए तो 9711069917 पर संपर्क करें |
2. अपनी समस्या के सम्बन्ध में निम्न ईमेल पर भी सूचित करें एवं कॉपी हमें भी करें -
         cbishelpdesk1@smartchiponline.com
3. अपनी समस्या के सम्बन्ध में एवं कम्पनी द्वारा दी गयी सर्विस/ सुझाव से हमें भी अवगत कराते रहें |

Tuesday, 17 May 2016

BCAs हेतु स्टेयरिंग कमेटी की मीटिंग दिनांक 20.05.16 !

20.05.16 को होने वाली मीटिंग में कटरा भोगचंद , मेहनौन, अमदही, ढोरेपुर, त्योरासी, पहाडापुर, दुबहा बाज़ार, कटरा बाज़ार, बभनान एवं हथियागढ़ के BCAs व् शाखा प्रबंधक/ अधिकारी भाग लेंगे | स्थान क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा ; समय 3:30 PM
सभी BCAs समय से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें |

Micro ATM की पासवर्ड समस्या |

जिन BCAs के Micro ATM में Password Expired की समस्या आ रही है वे WhatsApp ग्रुप या ईमेल के माध्यम से सूचित करें जिससे समाधान किया जा सके |

Monday, 9 May 2016

IIBF परीक्षा हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरम्भ !


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु दिए गए लिंक को क्लिक करें | परीक्षा तिथि 10 जुलाई | रहे कि इस बार यह परीक्षा छूटने न पाए |

Monday, 2 May 2016

APY रजिस्ट्रेशन के प्रति BCAs द्वारा दिखाई जा रही उदासीनता के सम्बन्ध में |

APY रजिस्ट्रेशन के प्रति अधिकांश BCAs द्वारा लगातार उदासीनता दिखाई जा रही है | जो BCAs भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना APY में सक्रिय  योगदान नहीं दे रहे हैं उनका नवीनीकरण नहीं किया जायेगा | सभी BCAs इस योजना में पूरा पूरा योगदान / सहयोग ज़रूर करें | जिन BCAs ने अप्रैल16 में कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे आज प्रत्येक दशा में न्यूनतम एक पंजीकरण समय से शाखा पर पहुँच कर अवश्य करा दें | 

Friday, 29 April 2016

BCAs द्वारा Micro ATM का समुचित प्रयोग न किये जाने के सम्बन्ध में |

पिछले दिनों 43 BCAs को MICRO ATMs उपलब्ध करायी गयी थी  लेकिन अधिकांश BCAs अभी तक उन्हें दी गयी Micro ATM का पेमेंट करने में समुचित प्रयोग नहीं कर रहे हैं | केवल 10 BCAs ने ही MICRO ATM द्वारा वास्तविक भुगतान किये हैं | वे सभी BCAs जो Micro ATMs के द्वारा भुगतान नहीं कर रहे हैं उन्हें सचेत किया जाता है कि Micro ATMs का प्रयोग करते हुए अधिकतम भुगतान करना सुनिश्चित करें |
~ प्रबंधक FID 

Wednesday, 27 April 2016

IIBF EXAM के सम्बन्ध में !

14 मई को होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अप्रैल को बंद हो चुकी है | अगली परीक्षा 10 जुलाई को होगी जिसके लिए पंजीकरण 9 मई से आरम्भ होगा | जो BCAs किन्ही कारणों वश IIBF की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं वे 9 मई को ही पंजीकरण करा कर सूचित करें | जो BCAs उक्त तिथि को परीक्षा हेतु अपना पंजीकरण करा कर सूचित नहीं करेंगे उन्हें कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी |
~ प्रबंधक, FID RO GONDA

Friday, 1 April 2016

एक महत्त्व पूर्ण सूचना !

जिन BCAs को आज ( 2 अप्रैल को ) Micro ATM देने / FDR जमा करने के लिए RO Gonda बुलाया गया था वे आज न आकर Monday, 4 अप्रैल 2016 को RO आयें |
~ प्रबंधक वित्तीय समावेशन, क्षेत्रीय कार्यालय, गोंडा 

Wednesday, 30 March 2016

मार्च 2016 क्लोजिंग हेतु अधिकाधिक जमा राशियाँ प्राप्त करना |

आज वित्तीय  वर्ष 2015 - 16 का अंतिम दिन है | आज की तिथि पर बैंक में जमा राशि ही महत्वपूर्ण होती है यह बात आप सभी लोग अच्छी तरह समझते हैं | आज सभी BCAs बैंक में कैश बंद होने से पूर्व अपने अपने CA में अधिकतम धनराशि जमा करना सुनिश्चित करें जिससे बैंक में लेन देन बंद हो जाने के बाद भी आपके सेंटर पर जमा का कार्य हो सके | अपने पास कैश बचा कर न रखें व् समय से बैंक जा कर अपने CA में ज़रूर जमा कर दें |  

IIBF EXAM : NEXT DATE 14.05.2016

जो BCAs अभी तक IIBF परीक्षा न दे सके हों या पिछली परीक्षा में सफल न हुए हों वे अगले महीने की 14 तारीख को होने वाली परीक्षा के लिए अविलम्ब आवेदन कर दें | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु दिए गए लिंक को क्लिक करें | ध्यान रहे कि इस बार यह परीक्षा छूटने न पाए |

Tuesday, 29 March 2016

मार्च 2016 क्लोजिंग हेतु BCAs को लक्ष्य का आवंटन |

सभी BCAs को मार्च 16 की क्लोजिंग हेतु न्यनतम दस दस लाख रूपये (जमा खातों में) जमा कराने का लक्ष्य दिया जा रहा है | सभी BCAs हर संभव प्रयास कर अपना अपना लक्ष्य पूरा करें | इस सम्बन्ध में आज से दैनिक आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय को  रिपोर्ट करना अनिवार्य है | प्रतिदिन अर्थात आज 28 मार्च से 31 मार्च तक, प्रतिदिन,  जमा करायी गयी  15 हज़ार या अधिक की राशि ( खाता संख्या सहित) की सूचना उसी दिन  शाम/ रात 8 बजे तक WhatsApp द्वारा  या SMS से भेजना अनिवार्य है | मार्च क्लोजिंग को देखते हुए अधिक से अधिक जमा कराने पर ही ध्यान दें, भुगतान  न करें या न्यूनतम भुगतान ही करें | अपने सेंटर पर अनावश्यक न बैठें और अपना अधिकांश समय डिपाजिट लेने हेतु लोगों से संपर्क करने में  लगायें, जिससे आपका डिपाजिट का लक्ष्य पूर्ण हो सके | इस बात का ध्यान रखे कि यह डिपाजिट 31 मार्च तक खाते में जमा रहना चाहिए |
MICRO ATM हेतु कल अर्थात दिनांक 30 मार्च 2016 तक सभी BCAs Rs.18000 की FDR करवा कर एवं FID RO GONDA के पक्ष में बंधक करा कर सूचित करें |

~ प्रबंधक, वित्तीय समावेशन विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा 

Thursday, 17 March 2016

Micro ATM ट्रेनिंग के सम्बन्ध में ।

Micro ATM की ट्रेनिंग में मेरठ जा रहे सभी BCAs बिना कटा हुआ और नेट पैक डाला हुआ sim साथ ले जाना न भूलें ।

Wednesday, 16 March 2016

दिनांक 19.03.2016 को प्रधान कार्यालय मेरठ में होने वाली Micro ATM की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में |

प्रधान कार्यालय मेरठ पर उक्त ट्रेनिंग दिनांक 19.03.2016 को 2:30 PM पर शुरू होगी और लगभग  6:00 PM पर समाप्त हो जाएगी | ट्रेनिंग हेतु आने जाने का Sleeper का किराया व् अन्य वास्तविक व्यय दिए जायेंगे | जिन BCAs से इस सम्बन्ध में बात हुई है वे अपना तत्काल में रिजर्वेशन समय से करा लें |