Wednesday 30 March 2016

मार्च 2016 क्लोजिंग हेतु अधिकाधिक जमा राशियाँ प्राप्त करना |

आज वित्तीय  वर्ष 2015 - 16 का अंतिम दिन है | आज की तिथि पर बैंक में जमा राशि ही महत्वपूर्ण होती है यह बात आप सभी लोग अच्छी तरह समझते हैं | आज सभी BCAs बैंक में कैश बंद होने से पूर्व अपने अपने CA में अधिकतम धनराशि जमा करना सुनिश्चित करें जिससे बैंक में लेन देन बंद हो जाने के बाद भी आपके सेंटर पर जमा का कार्य हो सके | अपने पास कैश बचा कर न रखें व् समय से बैंक जा कर अपने CA में ज़रूर जमा कर दें |  

IIBF EXAM : NEXT DATE 14.05.2016

जो BCAs अभी तक IIBF परीक्षा न दे सके हों या पिछली परीक्षा में सफल न हुए हों वे अगले महीने की 14 तारीख को होने वाली परीक्षा के लिए अविलम्ब आवेदन कर दें | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु दिए गए लिंक को क्लिक करें | ध्यान रहे कि इस बार यह परीक्षा छूटने न पाए |

Tuesday 29 March 2016

मार्च 2016 क्लोजिंग हेतु BCAs को लक्ष्य का आवंटन |

सभी BCAs को मार्च 16 की क्लोजिंग हेतु न्यनतम दस दस लाख रूपये (जमा खातों में) जमा कराने का लक्ष्य दिया जा रहा है | सभी BCAs हर संभव प्रयास कर अपना अपना लक्ष्य पूरा करें | इस सम्बन्ध में आज से दैनिक आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय को  रिपोर्ट करना अनिवार्य है | प्रतिदिन अर्थात आज 28 मार्च से 31 मार्च तक, प्रतिदिन,  जमा करायी गयी  15 हज़ार या अधिक की राशि ( खाता संख्या सहित) की सूचना उसी दिन  शाम/ रात 8 बजे तक WhatsApp द्वारा  या SMS से भेजना अनिवार्य है | मार्च क्लोजिंग को देखते हुए अधिक से अधिक जमा कराने पर ही ध्यान दें, भुगतान  न करें या न्यूनतम भुगतान ही करें | अपने सेंटर पर अनावश्यक न बैठें और अपना अधिकांश समय डिपाजिट लेने हेतु लोगों से संपर्क करने में  लगायें, जिससे आपका डिपाजिट का लक्ष्य पूर्ण हो सके | इस बात का ध्यान रखे कि यह डिपाजिट 31 मार्च तक खाते में जमा रहना चाहिए |
MICRO ATM हेतु कल अर्थात दिनांक 30 मार्च 2016 तक सभी BCAs Rs.18000 की FDR करवा कर एवं FID RO GONDA के पक्ष में बंधक करा कर सूचित करें |

~ प्रबंधक, वित्तीय समावेशन विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा 

Thursday 17 March 2016

Micro ATM ट्रेनिंग के सम्बन्ध में ।

Micro ATM की ट्रेनिंग में मेरठ जा रहे सभी BCAs बिना कटा हुआ और नेट पैक डाला हुआ sim साथ ले जाना न भूलें ।

Wednesday 16 March 2016

दिनांक 19.03.2016 को प्रधान कार्यालय मेरठ में होने वाली Micro ATM की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में |

प्रधान कार्यालय मेरठ पर उक्त ट्रेनिंग दिनांक 19.03.2016 को 2:30 PM पर शुरू होगी और लगभग  6:00 PM पर समाप्त हो जाएगी | ट्रेनिंग हेतु आने जाने का Sleeper का किराया व् अन्य वास्तविक व्यय दिए जायेंगे | जिन BCAs से इस सम्बन्ध में बात हुई है वे अपना तत्काल में रिजर्वेशन समय से करा लें |

Monday 14 March 2016

BCAs को MICRO ATM उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में |

 आप सभी को यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अब हमारे बैंक में भी BCAs को Micro ATM दिए जाने की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है | अभी तक आप अपने कार्यक्षेत्र के सभी गांवों में जाकर अपनी सेवा दे पाने में असमर्थ थे | Micro ATM के द्वारा आप अपने सभी गांवों में बैंकिंग सुविधा दे पाने में समर्थ हो जायेंगे जिसके फलस्वरूप आपके व्यवसाय में एक बहुत बड़ी वृद्धि संभव हो सकेगी |
                              Micro ATM में प्रयोग करने के लिए एक अलग SIM की आवश्यकता होगी | Micro ATM के लिए रु. 18,000 की सिक्योरिटी बैंक भी FDR के रूप में जमा करायी जानी  है | Micro ATM का  प्रशिक्षण संभवतः 18 - 19 मार्च को होगा | आप सभी को सुझाव दिया जाता है कि अविलम्ब Micro ATM की सिक्योरिटी हेतु  रु. 18000/- की अपनी एक FDR  शाखा में करा कर व् बैंक के पक्ष में बंधक करवा कर हमें सूचित करें, जिससे उक्त प्रशिक्षण हेतु आपको नामित किया जा सके |
~ प्रबंधक FI, RO GONDA