Thursday 28 January 2016

IIBF EXAM के सम्बन्ध में !

पिछले माह सभी BCAs से परीक्षा के रिजल्ट की प्रति मांगी गयी थी | अतिथि निम्न BCAs ने ही रिजल्ट की प्रति उपलब्ध करायी है
1.अनिल कुमार सिंह
2.राम प्रसाद तिवारी
3.शरदिंदु तिवारी
4.रमेश कुमार यादव
5.राजीव कुमार
6.संतोष कुमार गोस्वामी
7.ब्रिजेश दत्त पाण्डेय
8. जय प्रकाश मिश्रा
9.संत कुमार वर्मा
10.अनिल कुमार पाण्डेय
11.राम सुभावन
12.अभयजीत सिंह
13. राम सुंदर विश्वकर्मा
14.कौशल कुमार वर्मा
शेष BCAs  जिन्होंने परीक्षा दी है ,अविलम्ब अपना रिज़ल्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें 

Monday 25 January 2016

PNB METLIFE में बीमा कराने के सम्बन्ध में |

सभी BCAs को ध्यान दिलाना है कि दिनांक 23.01.2016 को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई BCAs की Meeting में R.M. महोदय ने सभी BCAs को PNB Metlife में एक एक बीमा कराने हेतु निर्देशित किया था | प्रत्येक BCA आज शाम तक एक बीमा ज़रूर कराये | बीमे के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु अपनी शाखा प्रबंधक से संपर्क करें |

Sunday 24 January 2016

KIOSK, EKYC वेबसाइट में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में !

कल दिनांक 24.01.2016 से BCAs से विभिन्न प्रकार की समस्याओं के सम्बन्ध में कॉल आ रही हैं | अलग अलग BCAs द्वारा अलग अलग प्रकार की समस्यायें बताई जा रही हैं, जो इस प्रकार हैं -

A. KIOSK वेबसाइट की समस्याएं
1. साईट ही नहीं खुल रही है |
2. साईट खुल जाती है लेकिन BCA लॉग इन नहीं हो रहा है | BCA फिंगर प्रिंट वेरिफिकेशन में समस्या है |
3.जमा हो रहा है लेकिन कोई भी पेमेंट नहीं हो रहा है |
4.जमा हो रहा है, सामान्य   पेमेंट हो रहा है, लेकिन EKYC से पेमेंट नहीं हो रहा है|
5.जमा हो रहा है, EKYC से पेमेंट हो रहा है ,लेकिन सामान्य  पेमेंट नहीं हो रहा है|
6. अन्य समस्या |

B. EKYC वेबसाइट की समस्याएं
1. पासवर्ड गलत बताता है | लॉग इन नहीं हो रहा है |
2. अकाउंट नहीं खुल पा रहा है |
3. अकाउंट खुलने में बहुत समय लग रहा है |(10 मिनट से ज्यादा)
4. अन्य समस्या |

C. कोई समस्या नहीं आ रही है |

 सभी BCAs को निर्देशित किया जाता है कि दोनों वेबसाइट चेक कर हमें तत्काल सूचित करें | सूचना WHATS APP / SMS से 9415404369 पर भेजें | 

अ. यदि किसी BCA का कोड K050400007 है, KIOSK वेबसाइट में क्रम सं 5 की समस्या है और EKYC वेबसाइट में क्रम सं 1 की समस्या है तो वह इस प्रकार मेसेज भेजेगा -

K050400007
A5
B1

यदि कोई दोनों वेबसाइट में अन्य समस्या भी है तो इस प्रकार मेसेज भेजेगा

K050400007
A5,6
B1,4

(यदि अन्य समस्या केवल एक ही वेबसाइट में है तो केवल उसी में लिखें)


 ब. यदि किसी BCA का कोड K0504000136 है और कोई समस्या नहीं है तो वह इस प्रकार मेसेज भेजेगा

K0504000136
C

सभी BCAs को अपने केंद्र के बारे में सूचना देना अनिवार्य है |

Thursday 21 January 2016

कल 23 जनवरी 2016 की मीटिंग में समय से पहुँचने के सम्बन्ध में ।

सभी BCAs मीटिंग में समय से 10:30 AM तक ज़रूर से पहुंचेंगे । ध्यान रहे कि मीटिंग 1 बजे समाप्त हो जायेगी अतः प्रत्येक स्थिति में समय से पहुंचे । अक्टूबर, नवम्बर व् दिसंबर 2015 की मांगी गई सूचना निर्धारित फार्मेट पर साथ लाना अनिवार्य है ।

Wednesday 20 January 2016

BCAs द्वारा खोले जाने वाले खातों के सम्बन्ध में !

आप सभी अवगत हों कि उक्त के सम्बन्ध में नयी प्रक्रिया के अनुसार BCAs द्वारा खोले जाने वाले खाते शाखा पर RRBRPT 47 में उस समय तक दिखाई नहीं देंगे जब तक उनमे FP SCAN नहीं हो जाती है | FP SCAN करने का कार्य शाखा के अधिकारी द्वारा किया जाना है |
आप सभी के द्वारा खोले गए खाते यदि RRBRPT 47  में दिखाई नहीं दे रहे हैं तो आप सभी अपने द्वारा खोले गए ऐसे खातों  की संख्या एवं अपने सेंटर का नाम 9415404369 पर WhatsApp या SMS से आज ही प्रेषित कर दें |

Monday 18 January 2016

दिनांक 23.1.2016 को BCAs की मीटिंग बुलाई जाने की सूचना !

आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23.1.2016 को क्षेत्रीय कार्यालय , गोंडा पर प्रातः 10:30 AM पर BCAs की मीटिंग रखी गयी है | सभी BCAs समय से उपस्थित हों एवं दिनांक 15.1.2016 की पोस्ट के अनुसार मांगी गयी सूचना तैयार करके अनिवार्य रूप से साथ लाना सुनिश्चित करें | जमा और भुगतान के रजिस्टर्स भी साथ लायें |

त्वरित सूचना प्राप्त करने के लिए Whats App का प्रयोग करने के सम्बन्ध में !

आप लोगों को कई बार त्वरित सूचना ब्लॉग के माध्यम से दे पाना संभव नहीं होता है अतः यह निर्णय लिया गया है कि आवश्यक सूचनाएँ आप सभी को  Whats App  के माध्यम से दी जाएँ ! आप सभी अपने अपने    नंबर से 9415404369 पर Whats App से अपना नाम और ब्रांच Send कर दें | 

KIOSK वेबसाइट डाउन रहने के सम्बन्ध में !

उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई है कि आज भी वेबसाइट पर काम चल रहा है जिसके कारण साईट डाउन है | स्थिति सामान्य होने के बारे में कोई निश्चित  सूचना प्राप्त नहीं है |

Friday 15 January 2016

अधिकतर BCAs को कार्य करते हुए लगभग 2 वर्ष हो चुके हैं | KIOSK केन्द्रों एवं BCAs की शीघ्र ही समीक्षा की जानी है | समीक्षा हेतु अपने केंद्र से सम्बन्धित सूचना निम्न प्रारूप पर अविलम्ब तैयार कर लें एवं निर्देशित किये जाने पर सूचना के साथ क्षेत्रीय कार्यालय पर उपस्थित हों | सही प्रकार पढने के लिए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर में खोलें | PDF में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें


BCA  का नाम         :  KIOSK केंद्र का नाम   :
BCA का मोबाईल नंबर  : आधार शाखा का नाम :
प्रारूप 1: जमा का विवरण
माह धन जमा करने  वाले कुल ग्राहक फ्लेक्सी RD KCC CA OTHERS CA BCAs
संख्या राशि संख्या राशि संख्या राशि संख्या राशि संख्या राशि
अक्टूबर 
नवम्बर
दिसंबर
नोट:  यदि किसी ग्राहक के कई खाते है और वह कई खातों में धनराशि जमा करता है तो उसे केवल एक ग्राहक मान कर ही सूचना तैयार करें ! 
प्रारूप 2: अक्टूबर माह में सर्वाधिक धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण
क्रम सं नाम  कुल धनराशि  सभी खातों की खाता संख्या जिनमें धनराशि जमा की गयी है 
1
2
3
4
5
प्रारूप 3: नवम्बर माह में सर्वाधिक धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण
क्रम सं नाम  कुल धनराशि  सभी खातों की खाता संख्या जिनमें धनराशि जमा की गयी है 
1
2
3
4
5
प्रारूप 4: दिसंबर माह में सर्वाधिक धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण
क्रम सं नाम  कुल धनराशि  सभी खातों की खाता संख्या जिनमें धनराशि जमा की गयी है 
1
2
3
4
5
प्रारूप 5:  अक्टूबर में अंतरण द्वारा न्यूनतम धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण 
क्रम सं नाम  अंतरित राशि  नामे खाता सं जमा खाता सं किसके खाते में धनराशि जमा हुई
1
2
3
4
5
प्रारूप 6:  नवम्बर में अंतरण द्वारा न्यूनतम धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण 
क्रम सं नाम  अंतरित राशि  नामे खाता सं जमा खाता सं किसके खाते में धनराशि जमा हुई
1
2
3
4
5
प्रारूप 7:  दिसंबर में अंतरण द्वारा न्यूनतम धनराशि जमा करने वाले 5 ग्राहकों का विवरण 
क्रम सं नाम  अंतरित राशि  नामे खाता सं जमा खाता सं किसके खाते में धनराशि जमा हुई
1
2
3
4
5
प्रारूप 8 : आहरण का विवरण
माह धन आहरित करने वाले कुल ग्राहक
संख्या राशि
अक्टूबर 
नवम्बर
दिसंबर
नोट:  यदि किसी ग्राहक के कई खाते है और वह कई खातों से धनराशि आहरित करता है तो उसे केवल एक ग्राहक मान कर ही सूचना तैयार करें ! 
BCA के हस्ताक्षर





Tuesday 12 January 2016

APY रजिस्ट्रेशन में TOP 3 BCAs !

सभी BCAs अवगत हों कि प्रधान कार्यालय ने 31.12.2015 की स्थिति के अनुसार APY रजिस्ट्रेशन में TOP 3 BCAs  का नाम मांगे हैं | कार्पोरेट BCAs एवं व्यक्तिगत BCAs दोनों ही श्रेणियों में अलग अलग  TOP 3 BCAs  के नाम दिए जाने हैं | सभी BCAs अपने द्वारा 31.12.2015 तक कराये गए कुल APY रजिस्ट्रेशन की संख्या की सूचना आज सायं 5 बजे तक SMS द्वारा 9415404369 पर प्रेषित कर दें, जिससे आवश्यक सूचना आज ही प्रधान कार्यालय भेजी जा सके | SMS में अपना नाम अवश्य लिखें |
~ वित्तीय समावेशन विभाग